भारती एयरटेल ने अपने कस्टमर के लिए ब्रॉण्डबैंड प्लान की शुरुआत की है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को टारगेट करके लॉन्च किया है जो हाई स्पीड इंटरनेट चाहते हैं। एयरटेल कंपनी की ओर से यह कहा गया है कि इस नए प्लान के तहत कस्टमर्स को 300 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। आगे आपको इस सर्विस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
आपको बता दें कि यह प्लान फाइबर टु द होम पर आधारित है। इसके लिए कस्टमर्स को हर महीने बतौर रेंटल 2,199 रुपए देने होंगे। इसके तहत 1200 जीबी अल्ट्रा हाई स्पीड डाटा दिया जाएगा, जिसमें अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी शामिल है।
इस प्लान को लेने पर एयरटेल के एप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलेगा। इसमें विंक म्यूजिक और एयरटेल टीवी एप भी हैं। कंपनी के अनुसार विंक म्यूजिक में 3 मिलियन से ज्यादा गाने हैं, जबकि एयरटेल टीवी में 350 से ज्यादा लाइव चैनल्स हैं और इसमें 10 हजार से ज्यादा फिल्म और शोज हैं।
एयरटेल होम्स के सीईओ जॉर्ज मैथेन ने इसे लॉन्च करने के दौरान कहा है कि V Fiber होम ब्रॉडबैण्ड की सफलता को देखते हुए हम FTTH आधारित हाई स्पीड डाटा चाहते हैं। आने वाले समय में हम एफटीटीएच का दायरा बढ़ाएंगे और अपने कस्टमर्स को होम ब्रॉडबैण्ड प्लान्स में अलग-अलग प्राइस प्वाइंट पर ज्यादा च्वाइस देंगे।
साथ ही डाटा रॉल ऑवर प्लान की भी शुरुआत की गई है जिसके तहत महीने भर में तय डाटा यूज नहीं किया तो वो डाटा अगले महीने जुड़ जाएगा। इसके अलावा कंपनी myHome रिवॉर्ड के तहत यूजर्स को फ्री डाटा भी देने का दावा करती है। इस समय एयरटेल देश का दूसरे नंबर को फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैण्ड सर्विस प्रोवाइडर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान