सीबीआई ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा अंजाम दिए गए बैंक धोखाधड़ी और पिछली यूपीए सरकार द्वारा सोना आयात नीति में ढील दिए जाने के सिलसिले में आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एचआर खान से शुक्रवार को पूछताछ की।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि एचआर खान ने यूपीए सरकार की सोना आयात योजना के बारे में पूछताछ की गई, जिसकी मंजूरी तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आम चुनाव की मतगणना से महज 3 दिन पहले 13 मई 2014 को दी थी।

Advertisement

सीबीआई हीरा कारोबारी और उनके करीबी रिश्तेदार मेहुल चौकसी की संलिप्‍तता वाले 14,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की जांच कर रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को आरबीआई के तीन मुख्य महाप्रबंधक महाप्रबंधकों और एक महाप्रबंधक से पूछताछ की थी।