अगर आपने क्रिप्टोकरेंसी जैसे की बिटकॉइन में अपना पैसा लगाया है तो हो सकता है कि आपका पैसा जीरो हो जाए। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ऐसी खबरें आ रही हैं। RBI ने क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेंट्रल बैंक के नए फैसले के तहत अब आप बैंक या ई-वॉलेट के जरिए बिटकॉइन को नहीं खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि यह कदम क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों के बाद उठाया जा रहा है।
रिजर्व बैंक समेत सभी नियमित इकाईयों से बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी मुद्रा में लेन-देन करने वाली कंपनियों को सेवा नहीं देने के बारे में कहा है कि ग्राहकों के हितों की रक्षा एवं मनी लॉड्रिंग पर लगाम लगाने के इरादे से केंद्रीय बैंक की तरफ से यह निर्देश दिया गया है। बता दें कि बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है।
आरबीआई ने यह भी कहा है कि आभासी मुद्रा समेत नए प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तनों से वित्तीय प्रणाली की दक्षता में सुधार होगा एवं वह अधिक समावेशी होगी। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि फिलहाल क्रिप्टोकरेंसी और क्रिप्टो संपत्ति कही जाने वाली वर्चुअल करेंसी के चलन से उपभोक्ताओं के हितों के सरंक्षण, बाजार में निष्पक्षता और मनी लॉड्रिंग समेत अन्य बातों को लेकर चिंता बढ़ी है।
इस बारे में आरबीआई ने कहा है कि उसने आभासी मुद्रा का उपयोग करने वालों, उसे रखने वालों एवं व्यापारियों को इससे संबद्ध जोखिम के संदर्भ में बार-बार आगाह किया है। रिजर्व बैंक ने इससे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कहा है कि इससे जुड़े जोखिम को देखते हुए तत्काल प्रभाव से यह निर्णय किया गया है कि आरबीआई द्वारा नियंत्रित इकाइयां ऐसे किसी व्यक्ति या कारोबारी इकाइयों को सेवा उपलब्ध नहीं कराएगी जो आभासी मुद्रा से जुडे़ हों।
सेंट्रल बैंक ने यह भी कहा है कि जो इकाइयां ऐसी सेवाओं में लगी हैं, वे निश्चत समयसीमा में इस प्रकार की सेवा देना बंद करेंगी। रिजर्व बैंक ने कहा है कि वह इस मामले में अलग से परिपत्र जारी करेगा। जानकारों का मानना है कि आरबीआई के इस कदम के उठाने के बाद लोग अपने सेविंग अकाउंट से क्रिप्टोवॉलेट में नगदी ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आप इसकी बिक्री भी नहीं कर पाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान