बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि के मार्केट में आते ही एक ओर जहां एफएमसीजी कंपनियां हिल गई हैं तो वहीं अब दूसरी ओर कपड़ा इंडस्‍ट्री में पतंजलि टक्‍कर देने की तैयारी में जुट चकी है। पतंजलि के मालिक और योगगुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को घोषणा किया कि उनकी कंपनी अगले साल तक कपड़ों के बाजार में उतर जाएगी। एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित गोवा फेस्‍ट-2018 में रामदेव ने कहा है कि लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि हम अपनी कंपनी की जींस बाजार में कब ला रहे हैं? इसलिए हमने परिधान पेश करने का निर्णय किया है।

Advertisement

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा है कि हम पारंपरिक परिधानों के साथ, बच्‍चों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़े अगले साल तक बाजार में उतार देंगे। उन्‍होंने यह भी घोषणा की है कि उनकी कंपनी पहले से ही सौंदर्य प्रसाधान और खाद्य उत्‍पादों के बाजार में है और जल्‍द ही वह र्स्‍पोट्स और योगा गारमेंट के क्षेत्र में भी प्रवेश करेगी।

Advertisement

इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि आर्युवेद वित्‍तीय रुप से साल दर साल अच्‍छा कर रही है और आने वाले समय में टर्नओवर के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी। उन्‍होने कहा है कि उनकी कंपनी ने मोटी रकम लेने वाले प्रोफेशल्‍स को नहीं रखा है, बल्कि ऐसे लोगों को नौकरी दी है जो काम के प्रति समर्पित हैं।

Advertisement

पतंजलि के विज्ञापन के बारे में बात करते हुए रामदेव ने कहा कि वो विज्ञापन में बड़े चेहरों को शामिल नहीं करते हैं क्‍योंकि इससे पैसों की बचत हो जाती है। साथ ही यह भी कहा कि उन्‍होंने खुद को कई विज्ञापनों से अलग कर लिया है और आने वाले समय में विज्ञापन नहीं करेंगे।