रिलायंस जियो के ग्राहकों को एक साल तक के लिए फ्री प्राइम मेंबरशिप का तोहफा मिल गया है। पर आप ये सोच कर खुश ना हों कि आपकी प्राइम मेंबरशिप अपने आप ही आगे बढ़ जाएगी, ऐसा नहीं है। इसके लिए आपको दोबारा से प्राइम मेंबरशिप को एक्टिवेट करना होगा, अगर आप प्राइम मेंबर हैं तब भी आपको ये काम करना ही होगा नहीं तो आपकी प्राइम मेंबरशिप खत्म हो जाएगी और आपको दोबारा 99 रुपए देकर उसे एक्टिवेट करवाना पड़ेगा। यहां हम आपको आसान स्टेप्स में बताएंगे कि आप अपने प्राइम मेंबरशिप को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।
अगर आपने हाल ही में जियो सिम खरीदा है और आपन प्राइम मेंबर नहीं हैं तो आप 99 रुपए देकर प्राइम मेंबर बन सकते हैं। अगर आप पुराने जियो ग्राहक हैं और आप प्राइम मेंबर भी हैं तो आपको इसे दोबारा एक्टिवेट करना होगा।
सबसे पहले माय जियो एप में जाएं। वहां आपको ऊपर की तरफ प्राइम मेंबरशिप को एक्टिवेट करने का विकल्प मिलेगा। यहां लिखा होगा ' कॉग्रेचुलेशन्स एक्सटेंड जियो प्राइम फॉर वन इयर फ्री।'' इसके आगे आपको गेट नाउ का विकल्प मिलेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 'रीचार्ज' नाम से एक विंडो खुल जाएगी। इसमे जियो प्राइम मेंबरशिप को फ्री में एक्सटेंड करने के बारे में जानकारी दिखेगी साथ ही आपका रजिस्टर्ड नाम और नंबर भी दिखेगा, अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होना।
इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने दूसरा पॉपअप आएगा जहां लिखा होगा कि 'रिक्वेस्ट सबमिटेड सक्सेजफुली' इसके बाद आपको 'डन' पर क्लिक करना होगा। डन पर क्लिक करते ही आपको फिर से माय जियो एप के होम पेज पर री-डायरेक्ट कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस प्रक्रिया के बाद ही आपकी जियो प्राइम मेंबरशिप 1 साल तक के लिए फ्री में आगे बढ़ेगी, अगर आप ये प्रक्रिया नहीं पूरी करते हैं तो आपके हाथ से फ्री में एक साल तक के लिए प्राइम मेंबरशिप का मौका निकल जाएगा।
जियो की तरफ से इस प्रक्रिया को पूरा करने की कोई समय सीमा नहीं दी गई है, आप इसे जितना जल्दी पूरा कर लेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। आगे आप जियो के स्पेशल रीचार्ज के बारे में पढ़ सकते हैं।
जियो के प्लान 6 भागों में बंटे हुए हैं। इसमें पहला प्लान प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा प्लान का है, दूसरा प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डाटा प्लान का है, तीसरा प्रतिदिन प्लान 3 जीबी डाटा प्लान का है, चौथा प्रतिदिन 4 जीबी डाटा प्लान का है और पांचवां प्रतिदिन 5 जीबी डाटा प्लान का है।
1.5 जीबी के प्लान में चार तरह के रीचार्ज हैं जिनमें फ्री रोमिंग, फ्री कॉलिंग और 28 से लेकर 91 दिन की वैलिडिटी शामिल है। इसमें 149 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन, 349 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 70 दिन, 399 रुपए के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी और 449 रुपए का है। इन सभी प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
जियो के 2 जीबी के प्लान में चार तरह के रीचार्ज हैं जिनमें फ्री रोमिंग, फ्री कॉलिंग और 28 से लेकर 91 दिन की वैलिडिटी शामिल है। इसमें 198 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन, 398 रुपए के प्लान की वैलिडिटी 70 दिन, 448 रुपए के प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी और 498 रुपए के प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी है। इन भी प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा।
तीन जीबी डाटा प्लान में सिर्फ एक रीचार्ज ऑफर है। इसमें 299 रुपए के रीचार्ज पर हर दिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
जियो का एक अन्य प्लान 4 जीबी डाटा प्रति दिन का प्लान है। ये 509 रुपए के रीचार्ज पर आपको मिल सकता है। इसमें हर दिन 4 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन रहेगी।
इसके अलावा 5 जीबी डाटा प्लान भी है, ये प्लान 799 रुपए का है जिसमें हर दिन 5 जीबी डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन तक रहेगी। इसके अलावा जियो के लॉन्ग टर्म प्लान भी हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान