नए वित्‍त वर्ष में आज शेयर बाजार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में थोड़ा मजबूती देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में आज बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 157 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,126 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 63 अंक यानि 0.6 प्रतिशत तक उछलकर 10,177 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

अगर बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.6 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। साथ ही ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्‍टी, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.1 प्रतिशत गिरकर 24,243 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

दिग्‍गज शेयरों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, गेल, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस 3-2 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और विप्रो 4.5-0.5 प्रतिशत तक टूटे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनिया हा बोस, कोटक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और ल्‍यूपिन, जबकि टॉप लूजर्स में आज आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, भारती एयरटेल और एसबीआई बैंक हैं।