एक बार फिर LPG सिलेंडर के दामों में सरकार ने कटौती की है। आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 35.50 रुपए की कटौती की गई है। तो वहीं 5 किलो का एलपीजी सिलेंडर 15 रुपए सस्ता हुआ है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 54 रुपए घटाए गए हैं। इससे पहले सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतें रविवार 1 अप्रैल से क्रमश- 90 पैसे प्रति किलोग्राम और 1.15 रुपए प्रतिमानक घन मीटर बढ़ा दी गई है।
| महानगर | नई कीमत | पुरानी कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | 653.5 | 689 |
| कोलकाता | 676 | 711.5 |
| मुंबई | 625 | 661 |
| चेन्नई | 663.5 | 699.5 |
| महानगर | नई कीमत | पुरानी कीमत |
|---|---|---|
| दिल्ली | 491.35 | 493.09 |
| कोलकाता | 494.33 | 496.07 |
| मुंबई | 489.04 | 490.8 |
| चेन्नई | 479.44 | 481.21 |
CNG और PNG के दाम भी बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल साढ़े तीन साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। तो वहीं इंद्रप्रस्थ गैस ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) का दाम 90 पैसा प्रति किलोग्राम और घरों में इस्तेमाल होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का दाम 1.15 रुपए प्रति स्टैण्डर्ड क्यूबिक मीटर बढ़ा दिया है। पेट्रोल के दाम के बाद CNG और PNG के दाम भी बढ़े
दैनिक समीक्षा में रविवार को 18 पैसे की बढ़त के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.73 रुपए लीटर पर पहुंच गई है। तो वहीं दिल्ली में डीजल का दाम 64.58 रुपए प्रति लीटर है। डीजल के दाम में 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित