17 करोड़ 50 लाख से अधिक मौजूदा जियो प्राइम मेंबर्स के लिए जियो एक और बोनस लाया है। 31 मार्च 2018 तक जिसने भी जियो प्राइम मेंबरशिप ली होगी, वे अगले एक वर्ष तक बिना कोई शुल्क चुकाए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा उठा सकेंगे।

Advertisement

जियो के मौजूदा ग्राहकों को शुल्क दे कर जियो प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू नही कराना होगा। उन्हें बिना शुल्क के ही 1 और वर्ष जियो प्राइम मेंबरशिप मिल जाएगी। जियो ने कहा है कि वो अपने साथ जुड़े सभी लॉयल प्राइम सदस्यों को महत्वपूर्ण समझता है और इन संस्थापक सदस्यों के लिए अतिरिक्त लाभ और सर्वश्रेष्ठ मूल्यों पर अपनी सेवाएं जारी रखेगा।

Advertisement

हलांकि नए जियो ग्राहकों को जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये वार्षिक सदस्यता शुल्क चुकाना होगा।

पिछले एक साल में जियो प्राइम मेंबर्स को मिले फायदे:

  • बेहतरीन टैरिफ
  • जियो प्राइम मेंबर्स को 20% से 50% अधिक वैल्यू का मिलना
  • 550+ लाइव टीवी चैनल
  • 6,000+ फिल्में
  • लाखों वीडियो / टीवी शो
  • 1.4+ करोड़ गाने
  • 5,000+ पत्रिकाएं
  • 500+ समाचार पत्र
  • MYJIO - डिजिटल गैटवे
  • 24 X 7 सेल्फ सर्विस और अकाउंट मैनेजमेंट बस एक क्लिक पर
  • सभी जियो ऐप
  • बेस्ट डील और ऑफ़र
  • केवल जियो ग्राहकों के लिए विशेष कंटेंट
  • शीतकालीन ओलंपिक 2018 विशेष रूप से JioTV पर
  • निदहास क्रिकेट ट्रॉफी 2018 विशेष रूप से JioTV पर
  • Carabao कप विशेष रूप से JioTV पर (अर्सेनल बनाम मैनचेस्टर सिटी)
  • जियो केबीसी प्ले अलॉन्ग - "प्ले केबीसी विथ अमिताभ बच्चन"
  • मशहूर हस्तियों और खेल हस्तियों के मेल मुलाकात को मौका
  • लाइव शो और कॉन्सर्ट्स - फिल्मफेयर, जस्टिन बीबर कॉन्सर्ट, एड शीरान कॉन्सर्ट, लेक्मे फैशन वीक, जियो मामी फिल्म फेस्टिवल
  • LiveTV का 7 दिन तक का कैच-अप
  • खेलों में इंटरएक्टिविटी - निदहास ट्रॉफी के दौरान 6 अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री और 5 अलग-अलग कैमरों में से चुनाव

अगर आप भी जियो प्राइम मेंबरशिप के फायदे उठाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले MyJio एप डाउनलोड करें।