रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 350 रुपए के नए सिक्के जारी करेगा। अब तक आपने 25 पैसे से लेकर 10 रुपए के सिक्के देखे होंगे लेकिन अब आपको 350 रुपए का सिक्का भी दिख सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस मामले में तैयारी कर ली है और वह जल्द ही इस सिक्के को जारी करेगी।
RBI ये सिक्का श्री गुरुगोविंद सिंह जी के 350वें प्रकाश वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी करेगा। इस सिक्के को लिमिटेड एडिशन के रुप में जारी किया जाएगा। आरबीआई के मुताबिक इस सिक्के को बनाने में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और 5 प्रतिशत निकेल और 5 प्रतिशत जिंक का इस्तेमाल किया गया है।
350 रुपए के सिक्के पर बाकी सिक्कों की तरह सत्यमेव जयते लिखा रहेगा, अशोक स्तंभ का चिह्न होगा और रुपए का चिह्न होगा। सिक्के के मध्य में 350 रुपए लिखा होगा।
सिक्के के पृष्ठ भाग में पटना स्थित हरमंदिर साहिब का चित्र बना होगा, साथ ही सिक्के पर गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव भी लिखा होगा।
आरबीआई के मुताबिक 350 रुपए का सिक्का 34.65 से 35.35 ग्राम जितना वजनी होगा। आरबीआई ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि वह बाजार में कितने सिक्के जारी करेगा, लेकिन उसने यह जरूर कहा है कि ये सिक्के लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किए जाएंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान