सोमवार के दिन भले ही शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट फिसड्डी रहा हो, लेकिन क्‍लोजिंग बहुत ही शानदार रही। तो वहीं आज यानी की मंगलवार को ग्‍लोबल मार्केट मार्केट से शानदार संकेत देखने को मिल रहे हैं। कल के कारोबार में डाओ जोंस 669 अंकों की शानदार उछाल के साथ बंद हुआ। तो वहीं एशियाई बाजारों की मजबूत शुरुआत देखने को मिली। आपको बता दें एसजीएक्‍स निफ्टी में भी तेजी नजर आ रही है।

Advertisement

अगर भारतीय बाजार की बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 122 अंकों की बढ़त के साथ 33,188.62 पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 57.60 की बढ़त के साथ 10,188.25 पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

साथ ही मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। आज टॉप गेनर्स में टाटा स्‍टील, एक्सिस बैंक, एचपीसीएल, यूपीएल और विप्रो 2.81 से 1.24 फीसदी तक कारोबार कर रहे हैं।

बात करें टॉप लूजर्स कंपनियों की तो इसमें भारती एयरटेल, गेल, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प और एचसीएल प्रमुख हैं।

कमोडिटी बिजनेस में गोल्‍ड की खरीदारी में जहां कमी आयी है तो वहीं सिल्‍वर ने अपनी चमक कायम रखी है।

Advertisement

आपको बता दें कि कल के कारोबार में डाओ जोंस 669.40 अंक यानि की 2.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24202.60 के स्‍तर पर बंद हुआ है। वहीं नैस्‍डेक 227.28 अंक बढ़कर 7220.54 के स्‍तर पर बंद हुआ है। जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।