केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि कुल 31 करोड़ जन धन खातों में से करीब 20 फीसदी निष्क्रिय हैं। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि फरवरी तक खोले गए करीब 31.20 करोड़ जनधन खातों में कुल जमा राशि 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, जिसमें से 25.18 करोड़ खातों (81 फीसदी) में लेन-देन किया जा रहा था।
इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए 6 करोड़ से ज्यादा खाते निष्क्रिय हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना की शुरुआत के बाद से फरवरी तक करीब 59 लाख जन धन खाते बंद कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा, "खाताधारक के अनुरोध पर जन धन खातों को बंद किया गया है। कुछ जन धन खातों को खाता धारक के आग्रह पर सामान्य बचत खाते में परिवर्तन की वजह से बंद किया गया।"
जन-धन खातों के बारे में दी गई के मुताबिक, अभी तक 31.34 करोड़ लाभार्थियों ने बैंको में पैसे जमा किए हैं और लोगों के खातों में अब तक 76 लाख 578 करोड़ रुपए की धनराशि जमा की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान