डेबिट कार्ड के उपयोग से इस समय लोग काफी परेशान होते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां सरकार डिजिटल ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर बैंक ग्राहकों से बेवजह के चार्ज वसूल कर रहे हैं। कोई ग्राहक खाते में पर्याप्‍त न्‍यूनतम बैलेंस नहीं होने पर अगर कार्ड स्‍वाइप करता है तो बैंक 17 से 25 रुपए काट लेता है, जिसमें जीएसटी भी जोड़ दिया जाता है, ग्राहक इन सबसे परेशान हो रहे हैं।

Advertisement

ATM या पीओएस टर्मिनल पर डेबिट कार्ड डिक्‍लाइन होने पर भारतीय स्‍टेट बैंक 17 रुपए वसूलता है। जबकि HDFC बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने पीओएस मशीन पर ट्रांजेक्‍शन डिक्‍लाइन चार्ज 25 रुपए रखे हैं। ट्रांजेक्‍शन पूरा नहीं होने पर भी बैंक वसूली कर रहे हैं, जबकि सरकार मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (MDR) की सीमा तय कर रखी है।

Advertisement

इस पर बैंकों का कहना है कि यह फीच उचित है, यह चेक डिक्‍लाइन चार्ज की तरह है, लेकिन ट्रांजेक्‍शन डिक्‍लाइन के मामले में यह काफी कम है।