शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को शेयर बाजार में 130 अंको गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 133 अंक चढ़कर बंद हुआ था। सेंसेक्स 129.91 अंकों की गिरावट के साथ 33,006.27 पर और निफ्टी 40.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,114.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70.81 अंकों की तेजी के साथ 33,206.99 पर खुला और 129.91 अंकों या 0.39 प्रतिशत गिरावट के साथ 33,006.27 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,281.77 के ऊपरी और 32,963.31 के निचले स्तर को छुआ।
- बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही।
- मिडकैप सूचकांक 121.02 अंकों की गिरावट के साथ 15,910.68 पर बंद हुए।
- स्मॉलकैप सूचकांक 180.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,064.12 पर बंद हुआ।
NSE का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.25 अंकों की तेजी के साथ 10,167.50 पर खुला और 40.50 अंकों या 0.40 प्रतिशत तेजी के साथ 10,114.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,207.85 के ऊपरी और 10,105.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से तीन में तेजी दिखी, जिसमें उपभोक्ता से जुड़ी वस्तुएं में 0.79 प्रतिशत, धातु में 0.37 प्रतिशत और ऊर्जा में 0.31 प्रतिशत में तेजी रही।
BSE के गिरावट वाले सेक्टरों में दूरसंचार 1.30 प्रतिशत, रियल्टी 1.28 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुएं 1.07 प्रतिशत, उद्योग 1.00 प्रतिशत और प्रौद्योगिकी 0.99 प्रतिशत में गिरावट रही।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार