पिछले दिनों की गिरावट को कवर करते हुए आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में थोड़ा बढ़त नजर आ रही है। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत सेंकेतों से आज बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 201 अंक की बढ़त के साथ 0.29 प्रतिशत बढ़कर 33,090.82 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 0.30 प्रतिशत चढ़कर 10,124.35 पर कारोबार कर रहा है।
बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो वहां पर भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत तक चढ़ा है।
अगर टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें वेदांता, टाटा स्टील, एसबीआई, यस बैंक, ओएनजीसी, भारती एयरटेल अच्छा कार्य कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स में विप्रो, आइशर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचयूएल, एशियन पेंट्स और हीरो मोटोकार्प में गिरावट दर्ज की गई है।
तो वहीं अंतराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं। डाओ जोंस 116.4 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,727.3 के स्तर पर, नैस्डैक 20 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,364.3 के स्तर पर और एसएंढपी 500 इंडेक्स 4 अंक की बढ़कर 2,717 के स्तर पर बंद हुआ है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई आज बंद है। वहीं हैंग सेंग 324 अंक यानी 1 प्रतिशत उछलकर 31,874 के स्तर पर और एसजीएक्स निफ्टी सपाट होकर 10,160 से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर