कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भी दिन शेयर बाजार में कोई रौनक नजर नहीं आ रही है। शुरुआती कारोबार में आज शुक्रवार को शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्‍स और निफ्टी 0.5 प्रतिशत गिर गए हैं। सोमवार को 610 प्‍वाइंट चढ़कर सेंसक्‍स ने जहां तेजी दिखाई वहीं कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन फिर निवेशकों को चेहरा उतर गया है। माना गया था कि सोमवार में पिछले 1 साल की सबसे ज्‍यादा बढ़त थी।

Advertisement

फिलहाल, आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स 163 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,522 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 44 अंक यानी 0.4 प्रतिशत गिरकर 10,316.5 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में हल्‍की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.2 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 0.25 प्रतिशत की तेजी दिख रही है।