रिलायंस जियो जब से मार्केट में आया है तब से भारत में टेलीकॉम इंडस्‍ट्री जैसे हिल सी गई है। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह आइडिया किसका था? शायद आप सोच रहे होंगे कि मुकेश अंबानी का, पर ऐसा नहीं है। मुकेश अंबानी को यह आइडिया उनकी लाडली इकलौती बेटी ईशा अंबानी ने दिया था। इसका खुलाशा खुद मुकेश अंबानी ने किया। रिलायंस इंडस्‍ट्री को ड्राइवर्स ऑफ चेंज अवॉर्ड मिलने के मौके पर मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा ने 2011 में उन्‍हें जियो का आइडिया दिया था।

Advertisement

जियो का आइडिया आने के बाद से रिलायंस ने भारत के मोबाइल मार्केट में 31 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। 2016 में शुरु हुए जियो ने टेलिकॉम मार्केट में एंट्री के साथ ही तहलका मचा दिया और दूसरी कंपनियों को प्राइस वॉर में उतरने पर मजबूर कर दिया। शुरुआती महीनों में फ्री कॉल्‍स और डाटा देकर जियो जल्‍द ही टेलिकॉम मार्केट में छा गया।

Advertisement

अंबानी ने बताया कि ईशा ने जब 2011 में यह आइडिया दिया तब वह येल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं और छुटि्टयों में घर आई हुईं थीं। कॉलेज का कुछ काम करते हुए उन्‍होंने कहा कि पापा घर का इंटरनेट बहुत बुरा है। उसी समय ही जियो के बारे में सोचा गयाा और जियो की नींव पड़ी। उन्‍होंने कहा कि ईशा और उसका जुड़वा भाई आकाश भारत की युवा पीढ़ी हैं और ये जेनरेशन बेस्‍ट बनने के लिए बहुत इंतजार नहीं करना चाहती है। इन युवाओं ने मुझे बताया कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट वह तकनीकि है जिससे भारत को दूर नहीं रखा जा सकता।