दुनिया के सबसे सस्त शहरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें की भारत के 3 शहर भी शामिल हैं। यह लिस्ट द इकोनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के द्वारा जारी की गई है। दुनिया भर के 133 शहरों में ब्रेड, वाइन, पनीर और पेट्रोल जैसी 150 से अधिक वस्तुओं की कीमतों के आधार पर शहरों पर अपनी वार्षिक रेटिंग देता है। यह सूची विदेशी कंपनियों की भर्ती टीमों में मदद करने के लिए कंपनियों के कर्मचारियों को स्थानांतरित करते समय उचित वेतन की गणना करने के लिए बनाई गई है। इस सूची के अनुसार सबसे महंगे शहरों की लिस्ट में अभी भी सिंगापुर है।
दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की सूची में बैंग्लोर जहां 5वां सबसे सस्ता शहर है तो वहीं चेन्नई और दिल्ली 8वें और 10वें सबसे सस्ते शहर हैं। तो वहीं दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में टॉप 10 में दमश्क पहले नंबर पर और दूसरे और तीसरे स्थान पर कराकास और तीसरे स्थान पर अल्माटी है।
| Rank | City | Country |
|---|---|---|
| 133 | Damascus Syria | |
| 132 | Caracus | Venezuela |
| 131 | Almathy | Kazakhstan |
| 130 | Lagos | Nigeria |
| 129 | Bengaluru India | |
| 128 | Karachi | Pakistan |
| 127 | Algiers | Algeria |
| 126 | Chennai India | |
| 125 | Bucharest Romania | |
| 124 | New Delhi India |
| Rank | City | Country |
|---|---|---|
| 1 | Singapore | |
| 2 | Paris | France |
| 3 | Zurich | Switzerland |
| 4 | Hong Kong | |
| 5 | Oslo | Norway |
| 6 | Geneva | Switzerland |
| 7 | Seoul | South Korea |
| 8 | Copenhagen Denmark | |
| 9 Tel Aviv Israel | ||
| 10 | Sydney | Australia |
रिर्पोट के अनुसार भारत में रहना काफी सस्ता है लेकिन अस्थिरता अभी भी रहने की लागत को घटाने में एक प्रमुख कारक बनकर उभर रही है। इसका अर्थ यह है कि दुनिया के कुछ सबसे सस्ते शहरों मे रिस्क भी है।
एशिया में एक ओर जहां सबसे महंगे शहर हैं तो वहीं दूसरी ओर यहां पर सबसे सस्ते शहर भी हैं। एशियाई शहर जैसे कि भारत और पाकिस्तान सबसे ज्यादा किफायती हैं। रिर्पोट के अनुसार भारत में काफी तेजी से अर्थव्यवस्था का विस्तार हो रहा है, लेकिन प्रति व्यक्ति वेतन और खर्च की ग्रोथ कम है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान