पंजाब नेशनल बैंक में हुए करोड़ों के घोटाले के चलते बैंकों के द्वारा अहम कदम उठाए जा रहे हैं। पीएनबी स्‍कैम को देखते हुए बैंकिंग सिस्‍टम में गड़बड़ी को ठीक करने के लिए सभी सरकारी बैंकों में स्विफ्ट और कोर बैंकिंग सिस्‍टम को जोड़ा जाएगा। सरकारी बैंकों के वर्कशॉप में इस पर सहमति बन गई है। इस योजना को जल्‍द ही सभी सरकारी बैंकों में लागू किया जाएगा। 30 अप्रैल 2018 तक स्विफ्ट और सीबीएस को जोड़ने का काम पूरा होगा।

Advertisement

साथ ही अब 250 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का लोन बैंक अकेले नहीं देगा। बैंकों के लिए साइबर सेक्‍योरिटी इंश्‍योरेंस का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं वर्कशॉप के दौरान सभी बैंक में जारी किए गए एलओयू और एलओसी की जांच की गई, लेकिन कहीं कोई गड़बड़ी नहीं पायी गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि स्विफ्ट वो सिस्‍टम है जो विश्‍व के सभी बैंकों का नेटवर्क बनाकर सुरक्षित फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन में मदद करता है।