देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्‍टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को नए साल में एक खुशखबरी दी है। बैंक ने खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगनी वाली पेनाल्‍टी में कटौती की है। बैंक ने मिनिमम बैलेंस पर लगने वाले चार्ज में 75 प्रतिशत तक की कमी की है। ये कटौती सेविंग अकाउंट पर लागू होगी। आपको बता दें कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

Advertisement

15 रुपए से ज्‍यादा नहीं देनी होगी पेनाल्‍टी

मिनिमम बैलेंस में लगने वाले चार्ज में 75 फीसदी की कमी करने पर अब कस्‍टमर को सिर्फ 15 रुपए ही पेनाल्‍टी के तौर पर देने होंगे। आपको बता दें कि अभी तक अधिकतम पेनाल्‍टी 50 रुपए देनी होती थी। तो आइए इस बारे में थोड़ा विस्‍तार से समझते हैं।

शहर और गांव में इस तरह से होगी कटौती

मेट्रो और शहरी इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर चार्ज 50 रुपए से घटाकर 15 रुपए कर दिया गया है। छोटे शहरों मे यह 40 रुपए से घटाकर 12 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर अब 40 रुपए के बदले 10 रुपए ही चार्ज लगेगा। इन चार्जेस में जीएसटी अलग से लगेगा।

25 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा लाभ

स्‍टेट बैंक के इस कदम से 25 करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा। अभी एसबीआई में करीब 41 करोड़ सेविंग अकाउंट है। इसमें 16 करोड़ खाते प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए हैं। बैंक ने ग्राहकों को फ्री में रेगुलर सेविंग अकाउंट को बेसिक सेविंग अकाउंट में बदलने की सुविधा भी दी है।

होली में महंगे किए थे लोन

आपको अगर याद हो तो एसबीआई ने हाल ही में डिपॉजिट रेट और लैंडिंग रेट में बढ़ोत्‍तरी की थी। हाल ही में एसबीआई ने लोन की दरें 0.25 प्रतिशत तक बढ़ा दी थी। तो वहीं MCLR की दरों में भी बढ़ोत्‍तरी की थी।