जियो युवाओं के लिए एक और ऑफर लेकर आया है। पर यह ऑफर मोबाइल या सिम से संबंधित नहीं है बल्कि यह ऑफर रिलायंस जियो के द्वारा प्रदान की जाने वाली नौकरियों को लेकर है। जियो ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार कई पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अपनी योग्‍यता के अनुसार आप पदों के लिए आवेदन भेज सकते हैं। लॉन्चिंग के समय रिलायंस जियो में 1.20 लाख लोगों को रोजगार देने का टारगेट रखा था।

Advertisement

जियो ने अपनी वेबसाइट पर कई कैटेगिरी में जॉब ऑफर की है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पहली बार रिलायंस जियो की ओर से नौकरी दी जा रही है। यह पद ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए है। इसके लिए फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। योग्‍यता के लिए आपको किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍थान या विश्‍वविद्यालय से बीई या बीटेक होना चाहिए। इसमें चयन इंरटव्‍यू के आधार पर होगा।

Advertisement

आप जियो में जॉब करने के लिए जियो की ऑफिसियल वेबसाइट https://careers.jio.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले खुद को रजिस्‍टर करना होगा, जब आप यहां पर रजिस्‍टर करेंगे तो आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। पूरा फॉर्म भरने के बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज के द्वारा कंफर्मेशन किया जाएगा। इसके बाद आपको एक बार फिर जियो की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।