भारतीय स्टार्टअप कंपनी ओला ने अपना पहला विदेशी विस्तार किया है। ओला कैब भारत के प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएं देने के बाद अब पहली बार विदेश में अपनी सेवाएं देने जा रही हैं। ओला कैब ने भारत से बाहर पहली बार ऑस्ट्रेलिया में अपनी सर्विस शुरु की है। ओला कैब ने ये सर्विस पर्थ में शुरु की है। एक महीने पहले अपने अंतर्राष्ट्रीय संचालन की शुरुआत करने के बाद भारतीय ऑनलाइन कैब समूह ओला ने स्थानीय चालक-भागीदारों के साथ सिडनी में अपनी सेवाएं शुरू की।
शहर में राइड शेयरिंग विकल्प मुहैया कराने वाली कंपनी ने एक बयान में कहा, "मुफ्त सवारी के शुरुआती ऑफर के साथ सिडनी के लोग इस नई सेवा का अनुभव ले सकते हैं। ग्राहक ओला ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और ओला खाते के लिए रजिस्टर कर राइड बुक कर सकते हैं।"
कंपनी ने 30 जनवरी को अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी उबर से टक्कर लेने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतरने का फैसला किया था जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से करने की घोषणा की गई थी। कंपनी ने दो सप्ताह पहले सिडनी मेलबर्न और पर्थ में निजी वाहनों और चालकों को भर्ती करना भी शुरू कर दिया था।
सिडनी और मेलबर्न देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर हैं। ओला ने पर्थ में 14 फरवरी को अपनी सेवाएं शुरू की थी, जिसमें लोगों को दो मुफ्त राइड की पेशकश की गई थी। कंपनी ने स्थानीय साझेदारों के साथ अपनी सेवा की शुरुआत की थी।
कंपनी ने बयान में कहा, "ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने के बाद, इस सर्विस के लिए पर्थ और सिडनी में 7,000 से अधिक चालकों ने पंजीकरण कराया है।" कंपनी कुछ वक्त बाद मेलबर्न में अपने संचालन की शुरुआत करने वाली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान