ऊबर इंडिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अपना पहला ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है। आपको बता दें कि विराट कोहली पंजाब नेशन बैंक के भी ब्रांड एम्बेसडर हैं और ऐसी खबरें हैं कि विराट इस साल के अंत तक ब्रांड एम्बेसडर बने रहंगे और बाद में पीएनबी के साथ कॉन्ट्रेक्ट री-न्यू नहीं करेंगे।

Advertisement

बहुत यात्रा करता हूं मैं: कोहली

विराट कोहली ने ऊबर के साथ अपनी साझेदारी के बारे में कहा कि, 'एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में मैं बहुत ज्यादा यात्रा करता हूं और मैंने ऊबर पर बुकिंग का आसान अनुभव लिया है।'

उबर के साथ जुड़कर खुश हूं: कोहली

विराट कोहली ने आगे कहा कि, उबर कंपनी तकनीक का उपयोग कर शहरों में लोगों के आने-जाने में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। यह आर्थिक अवसर निर्मित करके लाखों लोगों को सशक्त बना रही है। मैं इस कंपनी के साथ जुड़कर बहुत उत्साहित हूं।"

कोहली को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर उत्साहित

इस अवसर पर ऊबर इंडिया दक्षिण एशिया विभाग के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा, "हम ऊबर इंडिया के लिए कोहली को ब्रांड एम्बेसडर बनाकर बहुत उत्साहित हैं। मैदान के अंदर और बाहर भारत के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।

विराट कोहली की तारीफ

अमित जैन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, विराट देश के लिए वैश्विक सम्मान हासिल कर सकारात्मक बदलाव लाए हैं और वह समाज में परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत हैं। कोहली के रूप में हमें ऐसा साझेदार मिला है, जो भारत से हमारे दैनिक जुड़ाव को सामने रखता है और देश की सेवा करने की हमारी प्रतिबद्धता का मूर्त रूप है।"