केंद्र सरकार लगातार नौकरी के आंकड़ों पर अपनी सफाई पेश कर रही है। केंद्र का कहना है कि जो लोग खुद का व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें आकड़ों में नहीं जोड़ा गया है इसलिए नौकरी के वर्तमान आंकड़े सही नहीं हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने समाचार चैनल आज तक के इंडिया टुडे कनक्लेव में हिस्सा लेते हुए देश में नौकरियों को लेकर अपनी राय रखी।
नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कनक्लेव में कहा कि, भारत में पारंपरिक अर्थव्यवस्था में नहीं, बल्कि नई अर्थव्यवस्था में ढेर सारी नौकरियां पैदा हो रही हैं। उन्होंने कैब एग्रीगेटर ओला और उबेर में पिछले साल पैदा हुई लाखों नौकरियों का उदाहरण दिया। नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने यहां इंडिया टुडे कॉनक्लेव में 'डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिमांड : द मिस्ट्री ऑफ मिसिंग जॉब्स' सत्र में यह बातें कही। सिन्हा ने कहा, "नौकरी सृजन में जबरदस्त उछाल है, पारंपरिक अर्थव्यवस्था में नहीं, बल्कि नई अर्थव्यवस्था में, उद्यमिता में।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "उदाहरण के लिए, ओला और उबेर ने 10 लाख लोगों को ड्राइवरी की नौकरी दी। तो मैं कहता हूं कि रोजगार की कमी नहीं है. बल्कि आंकड़े नहीं हैं।" अपने दावे के पक्ष में मंत्री ने विभिन्न अनुमानों का हवाला दिया, जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संस्था (EPFO) को आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, "नौकरी की स्थिति उतनी भी बुरी नहीं है, जितना दिख रहा है।"
ईपीएफओ के आंकड़ों के मुताबिक, 2017 में 1 करोड़ नए खाते खोले गए और इस संस्था के कुल 4.5 करोड़ सदस्य हैं। पूर्व कॉरपोरेट मामलों के मंत्री कांग्रेस के सचिन पायलट ने बहस में भाग लेते हुए देश में निराशाजनक रोजगार की स्थिति पर प्रकाश डाला।
पायलट ने कहा, "हमारे देश के युवा बेरोजगार और अर्धबेरोजगार हैं। हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां नौकरियों की तलाश में निकले 40 फीसदी लोग कौशलहीन हैं।" पांचवे सालाना रोजगार-बेरोजगार सर्वेक्षण 2015-16 से यह पता चलता है कि शिक्षा के स्तर में बढ़ोतरी के बावजूद 18-29 उम्र समूह में बेरोजगारी दर बढ़ी है।
सर्वेक्षण रिपोर्ट युवा रोजगार-बेरोजगार परिदृश्य, भाग 2 में कहा गया, "अखिल भारतीय स्तर पर 18-19 साल के केवल 18.4 फीसदी युवाओं के पास ग्रेजुएशन या उससे अधिक की डिग्री है।" इसी उम्र समूह में अखिल भारतीय स्तर पर बेरोजगारी की दर 13.2 फीसदी है। इस सर्वेक्षण के भाग-1 में अनुमान लगाया गया है कि अखिल भारतीय स्तर पर बेरोजगारी की दर 5 फीसदी होने का अनुमान है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान