अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर भारत में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने महिलाओं के लिए स्‍पेशल सेल का आयोजन किया है। इस आयोजन के तहत आज 8 मार्च के दिन महिलाओं के कपड़ों, फुटवियर, किचन के सामान, होम डेकोर और कई तरह की एक्‍सेसरीज पर भारी डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

Advertisement

इन सब डिस्‍काउंट के अलावा बिल का भुगतान अगर HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं तो अतिरिक्‍त 10 प्रतिशत डिस्‍काउंट का भी प्रावधान है। महिलाओं के कपड़ों, फुटवियर, एक्‍सेसरीज, ब्‍यूटी एंड फिटनेस कैटेगरी पर 80 प्रतिशत तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। होम डेकोर, फर्निशिंग, किचन एंड डाइनिंग रेंज पर 40 से 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। माइक्रोवेव, फ्रिज और होम एप्‍लायंस पर 80 प्रतिशत तक की छूट है। पर्सनल केयर अप्‍लायंस गैजेट जैसे कि पावर बैंक और स्‍मर्टबैंड आदि पर 70 प्रतिशत तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

Advertisement

इसके अलावा मोबाइल पर भी कई तरह के ऑफर हैं, जिनमें कई बड़ी कंपनियों के स्‍मार्टफोन जैसे कि रेडिमी 5ए और Honor 9Lite भी शामिल है। साथ ही एक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ है जिसका नाम है Guess&Win नाम से एक इन-एप प्रतियोगिता भी है जहां उपभोक्‍ताओं को भाग लेने के लिए एक सरल प्रश्‍न का उत्‍तर देना होगा और इसमें मात्र 1 रुपए में मोटी Z2 फोर्स जीतने का मौका मिल सकता है।