अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले अंतराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स में दुनिया भर के अमीर लोगों की सूची जारी की गई है। जिसमें की भारत अरबपतियों की लिस्ट में 8 भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। ये महिलाओं फोर्ब्स की 2018 की अमीरों की लिस्ट में 256 महिलाओं के बीच अपना खास स्थान बनाती है। भारतीय महिलाओं की यह संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। इन महिलाओं की संयुक्त रुप से कुल संपत्ति 1000 अरब डॉलर है। तो आइए जानते हैं कि ये महिलाएं कौन-कौन हैं।
फोर्ब्स की सूची में सबसे ऊपर सावित्री जिंदल का नाम है। उनकी कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है। सूची में उनका स्थान 176वां है। तो वहीं दूसरे नंबर पर हैं बायोकॉन की मुखिया किरन मजूमदार शॉ। किरन एक सेल्फ मेड वुमन हैं। उनकी संपत्ति कुल 3.6 अरब डॉलर है, और सूची में उनका स्थान 629वें नंबर पर है।
अन्य भारतीय महिलाओं में स्मिता कृष्णा गोदरेज का भी नाम हैं जिनकी कुल संपत्ति 2.9 अरब डॉलर है। सूची में उनका स्थान 822वें नंबर पर है। तो वहीं यूसएवी इंडिया की प्रमुख लीना तिवारी 1020वें पायदान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.4 अरब डॉलर है। हैवेल्स समूह के माता-पुत्र विनोद और अनिल राय गुप्ता 2.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 1103वें पायदान पर हैं।
थर्मेक्स की अनु आगा छठवीं सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। उन्हें 1.4 अरब डॉलर के साथ 1,650 वें पायदान पर रखा गया है। शीला फोम की संस्थापक शीला गौतम को 1.1 अरब संपत्ति के साथ 1,999 वें स्थान पर रखा गया है। जबकि मधु कपूर को भी 1.1 अरब डॉलर के साथ 1,999वें स्थान पर रखा गया है।
तो वहीं अगर विश्वस्तर के की बात करें तो दुनिया की सबसे अमीर महिला एलस वाल्टन हैं उनकी संपत्ति 46 अरब डॉलर है। यह वालमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की इकलौती बेटी हैं। उसके बाद फ्रांस की एलओरियल कंपनी की फ्रास्वां बेटेनकोर्ट मेयर्स का नाम है जिनकी कुल संपत्ति 42.2 अरब डॉलर है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान