इतने दिनों के बाद भी शेयर बाजार में कोई उम्‍मीद नजर आ रही है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी में 0.25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 131 अंक यानी की 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,186 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.5 प्रतिशत गिरकर 10,199 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं मिडकैप और स्‍मॉलकैप के शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्‍स 0.2 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्‍स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.4 प्रतिशत गिरा है।

Advertisement

इसके अलावा बैंकिंग, मेटल, फार्मा, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। बैंक निफ्टी 0.75 प्रतिशत टूटकर 24,267 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, आईटी शेयरों में अच्‍छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

अगर बात करें आज के दिग्‍गज शेयरों की तो ICICI बैंक, इंडियाबुल्‍स हाउसिंग, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्‍को, एसबीआई, हीरो मोटर्स डीवीआर 2.6-1 प्रतिशत तक गिरे हैं। फिलहाल, दिग्‍गज शेयरों में HCL टेक, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, एचयूएल, इंफोसिस बीएचईएल और एचयूएल 1.6-0.8 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

Advertisement

तो वहीं मोनेट इस्‍पात, डालमिया शुगर, द्वारिकेश शुगर, कावेरी सीड और किरी इंडस्‍ट्रीज 5.4 प्रतिशत तक टूटे हैं। हालांकि स्‍मॉलकैप शेयरों में न्‍यूट्राप्‍लस इंडिया, वक्रांडी, केडीडीएल, मेटालिस्‍ट फोर्जिंग और किंगफा साइंस 4.9 प्रतिशत तक उछले हैं।