फिल्म अभिनेता अजय देवगन आज कर अपनी फिल्म 'रेड' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय एक ऐसे आयकर अधिकारी का रोल निभा रहे हैं जो भ्रष्ट और बेइमान लोगों के घर पर रेड डालने की हिम्मत रखता है। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने अपने घर पर हुई एक इनकम टैक्स की रेड की बात भी लोगों के साथ साझा की।
अजय खुद इस फिल्म के प्रचार में काफी समय बिता रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उनके घर पर भी आयकर विभाग की रेड पड़ चुकी है जो करीब 48 घंटे तक चली थी।
अजय देवगन ने बताया कि 1990 के दशक में उनके घर पर इनकम टैक्स विभाग की तरफ से रेड डाली गई थी। जो करीब 48 घंटे तक चली थी। उस दौरान अजय फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे और घर नहीं जा पाए थे।
अजय ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने 48 घंटे तक रेड जारी रखी बाद में उन्हें घर से खाली हाथ लौटना पड़ा था।
अजय ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'रेड' सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें वह एक ऐसे अधिकारी के रोल में है जिसे नियम-कानून का पालन करने वाले लोग पसंद हैं और वह भ्रष्ट लोगों से लोहा लेने की हिम्मत रखता है। अजय के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी हैं।
More Articles
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?