जियो और एयरटेल को टक्‍कर देने के लिए अब वोडाफोन भी मैदान में उतर चुका है। वोडाफोन की ओर से एक बार फिर एक नया ऑफर दिया जा रहा है। परन्‍तु इस प्‍लान के तहत सिर्फ 2जी डाटा मिलेगा। यह प्‍लान सिर्फ 299 रुपए में मिलेगा।

Advertisement

आपको बता दूं कि वोडाफोन के इस 2जी प्‍लान के अंतर्गत 56 जीबी 2जी डाटा रोज मिलेगा। इस प्‍लान की वैद्यता 56 दिनों की होगी यानी 56 दिनों तक आपको हर दिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। डाटा के अलावा इस प्‍लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।

Advertisement

तो वहीं इस प्‍लान में हर दिन कॉल करने की सीमा 250 मिनट और सप्‍ताह में 1000 मिनट है। आपको बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने 28 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्रीपेड प्‍लान पेश किया है। इस प्‍लान की कीमत 158 रुपए है और इस प्‍लान में रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्‍लान की वैद्यता 28 दिनों की होगी।

Advertisement

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि यह नया प्‍लान अभी सिर्फ मध्‍यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ के लिए है, जल्‍द ही इसे अन्‍य राज्‍यों में भी प्रदान किया जाएगा।