देश में तमाम ऐसे लोग हैं जो गाड़ी चलाते हुए यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं। कई बार ऐसे लोगों को ट्रैफिक पुलिस पकड़ लेती है और कई बार ऐसे लोग बच जाते हैं। पर अब ऐसा नहीं होगा। हरियाणा के IT हब गुरुग्राम (गुड़गांव) में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों के लिए ई चालान लॉन्च किया है।
इस स्कीम के लॉन्च होने से भले ही पुलिस ट्रैफिक रुल तोड़ने वालों को ना पकड़ पाए लेकिन उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट के सहारे उनके घर पर ई-चालान जरूर भेज देगी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम ई-चालान की सुविधा शुरू करने वाला प्रदेश का पहला जिला है। पुलिस उपायुक्त दीपक गहलावत ने गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित राजीव चौक पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले कुछ लोगों को ई-टिकट जारी कर नई प्रणाली की शुरुआत की।
डीसीपी गहलावत ने कहा कि राष्ट्रीय सूचना केंद्र ने ई-टिकट प्रणाली और इसका सॉफ्टवेयर तैयार किया है। मिलेनियम सिटी की सड़कों पर यातायात को नियंत्रित कर रही पुलिस को अब तक 82 मशीन मुहैया करवाई गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान