रिलायंस जियो के ऑफर का सिलसिला तो जैसे रुकने का नाम ही ले रहा है। अब रिलायंस जियो ने जियोफाई 4जी लांच किया है। नए डिवाइस की कीमत 1,999 रुपए है। जबकि इससे पहले बाजार में मौजूद जियोफाई डिवाइस को 999 रुपए में बेचा जा रहा था। नए डिवाइस के साथ जियो के ग्राहक को कई ऑफर दिए जा रहे हैं। इस ऑफर से आपको 3,595 रुपए का फायदा होगा। नए जियोफाई में अधिकतर फीचर पुराने मॉडल वाले ही हैं लेकिन यह एक स्‍टैण्‍डटोन फिनिश के साथ आया है। तो आइए जानते हैं कि जियो फाइ से और कौन से ऑफर मिल रहे हैं।

Advertisement

ये मिलेगा फायदा

अगर आप 1,999 रुपए का जियोफाई खरीदते हैं तो आपको 1,295 रुपए का डाटा फ्री में मिलेगा। इस ऑफर के अंतर्गत आप 1.5 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी वाले सभी प्‍लान का इस्‍तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको पेटीएम, एजियो और रिलायंस डिजिटल के फायदे मिलाकर आपको 2,300 रुपए का एक और अतिरिक्‍त फायदा मिलेगा।

जियोफाई क्‍या है

जियो फाई रिलायंस जियो का एक वाईफाई डिवाईस जिससे आप एक से ज्‍यादा इंटरनेट डिवाइस को कनेक्‍ट करके इंटरनेट का फायदा होता है। ये डिवाइस सीमित रेंज में आपको वाईफाई नेटवर्क उपलब्‍ध कराता है। आपको बता दें कि 999 रुपए वाले जियोफाई की तरह ही, नए जियोफाई से अधिकतम 10 डिवाइस को वाई-फाई इस्‍तेमाल करने के लिए कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसके साथ ही एक डिवाइस के लिए यूएसबी टेथरिंग भी हो सकती है।

सिम कार्ड मिलेगा फ्री

नए जियोफाई डिवाइस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड, स्‍लॉट और एक नैनो सिम कार्ड स्‍लॉट भी दिया गया है। जियोफाई डिवाइस खरीदने पर डिलीवरी के समय किसी भी रिलायंस डिजिटल/जियो स्‍टोर पर जाकर एक जियो सिम कार्ड भी प्राप्‍त कर सकते हैं।

जियो फाई के प्‍लान

जियो सिम के एक्टिवेशन के समय, जियोफाई प्‍लान के हिसाब से 8 महीने, 6 महीने या 4 महीने के लिए 1,295 रुपए की कीमत का अनलिमिटेड वॉइस+डाटा पाने के लिए जियोफाई प्‍लान का विकल्‍प चुन सकते हैं। 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप भी इसके साथ ही मिलेगी। इसके अलावा, मायजियो अकाउंट में पेटीएम, अजियो और रिलायंस डिजिटल के 2,300 रुपए के वाउचर भी मिलेंगे।