ऐसा लग रहा है एक ओर पतझड़ का मौसम चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बैंकों के घोटाले और टैक्स चोरी करने वाले लोगों का भी धीरे-धीरे सफाया हो रहा है। तभी तो आए दिन कोई न कोई फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। पंजाब नेशनल बैंक का मामला अभी ठण्डा ही नहीं हुआ था कि आइटी कंपनी इंफोसिस के अधिकारियों का एक फर्जीवाडा सामने आ गया है। माना जा रहा है कि एक फर्जी सीए, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कुछ अधिकारी और इंफोसिस के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। तो आइए जानते हैं इंफोसिस के इस फर्जीवाड़े को विस्तार से।
आपको बता दें कि इस फर्जीवाड़े की जानकारी जनवरी के आखिरी सप्ताह में मिली है। एक FIR दर्ज किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि इंफोसिस के कुछ अधिकारी, एक फर्जी सीए और इनकम टैक्स विभाग के कुछ अधिकारियों की सहायता से 1010 रिवाइज्ड टैक्स रिटर्न फाइल किए गए। ये रिटर्न तीन अससेमेंट इयर्स से संबंधित थे।
फर्जी दस्तावेजों के जरिए 250 करदाताओं के नाम पर अवैद्य रुप से रिफंड क्लेम किए गए। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने इस धोखाधड़ी में शामिल सीए नागेश शास्त्री को फर्जी करार दिया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इंफोसिस को ई-रिटर्न प्रोसेस का जिम्मेदारी दे रखा है। सीबीआई का इस बारे में कहना है कि जब सीए नागेश रिटर्न फाइल कर रहा था तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और इंफोसिस के कुछ कर्मचारियों को जानकारी थी। यह फर्जीवाड़ा बिना उनकी सहमति के संभव नहीं था।
वहीं इंफोसिस के प्रवक्ता का कहना है कि वे इस बारे में FIR की कॉफी देखने के बाद कुछ कहने की स्थिति में होंगे। सीबीआई के अनुसार नागेश ने गलत जानकारियां भरकर 5 करोड़ रुपए का रिफंड क्लेम कर लिया। CBI का कहना है कि असेसमेंट सिस्टम रिवाइज्ड रिटर्न्स को टैग करता है और उनकी प्रोसेसिंग कर रहे लोगों के साथ-साथ असेसिंग ऑफिसरों का भी ध्यान आकार्षित करने के लिए पॉप-अप मैसेज देता रहता है।
More Articles
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- ITR डेडलाइन 31 जुलाई: ओल्ड या न्यू टैक्स रिजीम? जानें आपके लिए कौन सा है सही
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन नजदीक: पोर्टल पर आ रही है दिक्कत? अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- ITR पोर्टल स्लो है? 31 जुलाई की डेडलाइन से पहले ऐसे करें फाइलिंग और ई-वेरिफिकेशन
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी