हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स ने रेडिट के 'ऑस्‍क मी एनीथिंग' में शिरकत की। यहां पर एक एक व्‍यक्ति ने उनसे सवाल किया कि क्‍या निकट भविष्‍य में 2008 की आर्थिक मंदी जैसा कुछ देखते हैं? तो इस पर बिल गेट्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका एक बार फिर उसी दिशा में बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह कह पाना कठिन है मगर ऐसा होना निश्चित है। खुशकिस्‍मती से हम 2008 की स्थिति से अच्‍छी तरह से निकल आए।

Advertisement

इस माके पर उन्‍होंने दुनिया के टॉप 5 अमीरों की लिस्‍ट में शामिल निवेशक वॉरेन बफेट का जिक्र करते हुए कहा कि वॉरेन ने इस विषय में मुझसे बात की है उन्‍हें इस बारे में मुझसे बेहतर समझ है। 2008 की मंदी में करीब 88 लाख लोग बेरोजगार हुए थे। 1929 की मंदी के बारे में कहा जाता है कि उस समय एक चौथाई आबादी बेरोजगार हो गई थी।

Advertisement

2008 में अमेरिकी जनता की संपत्ति 1,235 लाख करोड़ रुपए घट गई थी और बेघर होने वाले परिवारों की संख्‍या काफी ज्‍यादा बढ़ गई थी। तो वहीं 1929 की आर्थिक मंदी में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, मगर उस समय बाजार को उबरने में 10 साल का समय लगा था।

इस मौके पर बिल ने यह भी कहा कि आने वाले समय में मिलने वाले झटकों की आशंका होने के बावजूद मैं काफी निश्चिंत हूं क्‍योंकि आने वाले समय में मानव संसाधन सकारात्‍मकता और पूंजी निवेश से दुनिया भर में सुधार देखने को मिलेगा।