उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार होली के उपलक्ष्य में रेलवे में देशवासियों एक तोहफा दिया है। जिसके तहत आपको ट्रेन टिकट बुक करने पर सस्ती टिकट मिलेंगी। यह फायदा आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उठा सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग पर वसूला जाने वाला मर्चेंट डिस्काउंट चार्ज (MDR) हटा दिया गया है। यह सुविधा 1 लाख रुपए तक के लेनदेन पर ही मिलेगी।
अगर आप ट्रेन टिकट में छूट पाना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन डेबिट कार्ड से टिकट के लिए भुगतान करना होगा, तभी आपको छूट मिलेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि डेबिट कार्ड से भुगतान पर एमडीआर नहीं वसूला जाएगा।
आपको बता दें कि इससे संबंधित निर्देश वित्त मंत्रालय ने 26 फरवरी को ही भेज दिए थे। यह कदम भारत सरकार ने इसलिए उठाया है ताकि डिजिटल और कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिल सके। जब से नोटबंदी हुई है तब से लगतार सरकार इस क्षेत्र में काम करने का प्रयास कर रही है।
भारतीय रेलवे ने एक और सुविधा शुरु की है जिसके अनुसार अब स्थानीय भाषाओं में भी टिकट प्रिंट होंगे। यह सुविधा आरक्षित और अनारक्षित टिकटों के लिए शुरु किए गए थे। इसकी शुरुआत कन्नड भाषा के साथ की गई है। इस समय यह सुविधा मैसूर, बैंगलोर और हुबली स्टेशनों पर ट्रायल पीरियड पर मिल रही थी। 2 मार्च से इस सुविधा को कर्नाटक के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी मुहैया कराए जाने का प्रस्ताव है।
जैसा की आप सब जानते हैं कि त्योहारों में खास कर होली दिपावली में उत्तर भारत की ओर जानी वाली सभी ट्रेनों में खचाखच भीड़ होती है इसलिए सरकार ने असुविधा से बचने के लिए कई स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। ये ट्रेनें लगभग सभी बड़े स्टेशनों से होकर निकलेंगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान