होली के मौके पर खुशियों के रंग में दुख का भंग इस बार देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक डाल गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने कर्ज पर ब्याज दर को तुरंत प्रभाव से 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया है। तो वहीं ICICI और PNB ने भी कर्ज दरों में इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि बैंकों के इस कदम से होम लोन महंगा हो जाएगा और आपकी EMI बढ़ जाएगी।
आपको बता दें की स्टेट बैंक ने यह ब्याज दर अप्रैल 2016 के बाद पहली बार बढ़ाई है। बैंक की एक साल के कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MLCR) 1.95 प्रतिशत थी। इसमें 0.25 प्रतिशत अंक की वृद्धि कर दी गई है। इसके साथ ही 6 महीने के कर्ज पर MLCR 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 8% रखी गई है। 3 साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 8.35 प्रतिशत किया है।
हालांकि, देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने एक दिन पहले ही अपनी खुदरा और थोक जमा दरों को 0.75 प्रतिशत तक बढ़ाया है। एक करोड़ रुपए तक की खुदरा जमा दर में 0.50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। SBI की ही तरह ICICI और PNB ने भी एमएलसीआर में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। एचडीएफसी और कुछ अन्य बैंक अगले सप्ताह इस पर फैसला ले सकते हैं।
पीएनबी ने जमा दरों में 0.15 प्रतिशत से 0.10 से 0.45 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। जमा ग्राहकों को आकार्षित करने के लिए बैंक ने उत्तम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के नाम से एक नई योजना भी लांच की है। जिसमें ग्राहकों को 0.5 से 0.10 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा।
बैंकों के कर्ज के महंगे होने को लेकर आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा में भी इस बात के संकेत दिए थे। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि RBI की ओर से भी जून के बाद रेपो रेट बढ़ाया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान