देश के प्रथम व्यक्ति भारत के राष्ट्रपति के निवास में एक भव्य बागीचा है जो पूरी दुनिया में मुगल गार्डन के नाम से प्रसिद्ध है। राष्ट्रपति भवन में ये मुगल गार्डन कुछ दिनों के लिए आम जनता के लिए भी खुला रहता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर दिल्ली जा रहे हैं तो आपको पहले से पता होना चाहिए कि मुगल गार्डन के खुलने का समय क्या है, किस गेट से एंट्री है, एंट्री का समय क्या है और मुगल गार्डन में सैर करने का टिकट का किराया कितना है? इन सभी बातों के बारे में हम यहां आपको बताएंगे।
इस बार अगर आप मुगल गार्डन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बात पहले जान लेनी चाहिए। इस वर्ष मुगल गार्डन अपने निर्धारित समय से पहले बंद कर दिया जाएगा। मुगल गार्डन 06 मार्च, 2018 तक आम जनता के लिए सुबह 09.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक खुला रहेगा।
13 एकड़ भूमि में फैले इस बागीचे में ट्यूलिप, गुलाब, समेत विभिन्न फूलों की प्रजातियां हैं। इस बाग को गौरव पूरी दुनिया में है। इस पुरानी मुगल शैली में बनाया गया है इसलिए इसका नाम मुगल गार्डन है।
इस बागीचे में गुलाब की 150 से भी अधिक वैराइटी मौजूद हैं। कुछ गुलाब के फूलों को दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियों का नाम दिया गया है। इसमें अब्राहम लिंकन, मदर टेरेसा, जवाहर लाल नेहरू, क्वीन एलिजाबेथ आदि के नाम हैं।
मुगल गार्डन में फूलों की खूबसूरती के अलावा बेहतरीन फौव्वारे भी हैं। गुलाब के अलवा जो प्रमुख फूल हैं उनमें रात की रानी, मोगरा, मोतिया, जुही आदि के फूल मौजूद हैं। बागीचे में म्यूजिकल सिस्टम से लगा हुए फौव्वारे भी हैं।
आम तौर पर मुगल गार्डन आम जनता के लिए 12 फरवरी से 9 मार्च तक खुला रहता है। सोमवार को मुगल गार्डन रखरखाव के कारण बंद रहता है। मुगल गार्डन जाने के लिए आपको राष्ट्रपति भवन के रास्ते होकर जाना होगा। यहां तक जाने के लिए आप आटो, कैब, बस या फिर अपने वाहन से भी जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन जाने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय है।
मुगल गार्डन में एंट्री का समय सुबह 9.30 से शुरु होता है और शाम 4 बजे मुगल गार्डन बंद हो जाता है। 13 एकड़ के विशाल क्षेत्र को पूरा घूमने के लिए आपको जल्दी मुगल गार्डन पहुंचना होगा। मुगल गार्डन में एंट्री सिर्फ गेट नंबर 35 से होती है।
मुगल गार्डन के अंदर आपको सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें फर्स्ट एड किट, मेडिकल फैसलिटी, कमरे और शौचालय की सुविधाएं शामिल हैं।
सबसे अच्छी बात ये है कि राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन घूमने के लिए आपको किसी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है। मुगल गार्डन में एंट्री फ्री है। यहां पूरे देश और दुनिया से लोग आते हैं सभी मुफ्त में मुगल गार्डन की सैर कर सकते हैं।
मुगल गार्डन 06 मार्च, 2018 तक आम जनता के लिए सुबह 09.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन में 10 से 11 मार्च, 2018 तक अंतर्राष्ट्रीय सौर ऊर्जा गठबंधन शिखर सम्मेलन आयोजन के कारण पूर्व में निर्धारित तिथि से पहले मुगल गार्डन को आम जनता के दर्शनों के लिए बंद किया जा रहा है। आम जनता के लिए प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट संख्या 35 से होगी,जहां नॉर्थ एवेन्यू राष्ट्रपति भवन की सीमा से मिलती है।
मुगल गार्डन 07 मार्च, 2018 को 09.30 बजे से शाम 04.00 बजे तक खुला किसानों, दिव्यांगों, रक्षा/अर्ध सैन्य बलों तथा दिल्ली पुलिस कर्मियों जैसे विशेष दर्शक वर्ग के लिए खुला रहेगा। इनके लिए प्रवेश और निकास गेट संख्या- 35 से होगी। स्पर्श और सुगंधीय उद्यान 07 मार्च, 2018 को 11.00 बजे से 16.00 बजे तक दृष्टि बाधित लोगों के लिए खुला रहेगा। प्रवेश और निकास चर्च रोड (नॉर्थ एवेन्यू से आगे) स्थित गेट संख्या 12 से होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान