सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) में सरकार की 51.11 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपने शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। यह सौदा 36,915 करोड़ रुपये का है।

Advertisement

ओएनजीसी ने डाक मतपत्रों के जरिये इस सौदे को मंजूरी देने के बारे में शेयरधारकों को परिपत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि चूंकि ओएनजीसी में केंद्र सरकार की बहुलांश भागीदारी है इसलिए सौदे को शेयरधारकों की मंजूरी लेनी होगी। हालांकि इस प्रक्रिया में भारत सरकार भाग नहीं लेगी।

Advertisement

ओएनजीसी ने एचपीसीएल में सरकार की सारी हिस्सेदारी 473.97 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदने का प्रस्ताव किया है। डाक मतपत्र भेजने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।