होली के मौके पर देशवासियों को तोहफे के रुप में मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है। आपको बता दें कि बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में तो कटौती की है साथ में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी घटाए हैं। इसके अलावा कमर्शियल इस्‍तेमाल में आने वाले 19 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी कटौती की गई है। यह कटौती आज से ही लागू हो गई है।

Advertisement

कीमत में इतनी हुई है कटौती

सरकार ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 45.50 रुपए प्रतिश सिलेंडर से लेकर 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की है। दिल्‍ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 47 रुपए घटकर 689 रुपए हो गया है, कोलकाता में 45.50 रुपए घटकर 711.50 रुपए, मुंबई में 47 रुपए घटकर 661 और चेन्‍नई में 46.50 रुपए घटकर 699.50 रुपए हो गया है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम

सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.5 रुपए से ज्‍यादा की कटौती की गई है। दिल्‍ली में 493.09 रुपए देने होंगे, जबकि इसके पहले 496 रुपए लगते थे, मुंबई में 2.55 रुपए घटकर 490.80 रुपए और चेन्‍नई में 2.48 रुपए घटकर 481.21 रुपए हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

आपको बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 77 रुपए से लेकर 80 रुपए तक की कटौती की गई है। दिल्‍ली में इसका दाम 78.50 रुपए से घटकर 1230 रुपए, कोलकाता में 77 रुपए घटकर 1270.50 रुपए, मुंबई में 79 रुपए घटकर 1181 रुपए और चेन्‍नई में 80 रुपए घटकर 1307 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

मिली है बड़ी राहत

जैसा कि आप जानते होंगे कि दिसंबर से पहले लगातार एलपीजी सिलेंडर के दामों में हर महीने 4 से 5 रुपए तक की बढ़ोत्‍तरी हो रही थी, जिससे की आम आदमी काफी परेशान हो गया था। लेकिन दिसंबर से एलपीजी के दामों में लगातार कमी आ रही है जिससे कि लोगों को काफी राहत मिली है।

क्‍या आप रिलायंस कंपनी के इस नए ऑफर के बारे में आप जानते हैं?