पंजाब नेशनल बैंक में हुए हजारों करोड़ रुपए के घोटाले के बाद सरकार अब सतर्क होने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते सरकार ने विदेशों में सरकारी बैंकों की 35 विदेशी शाखाएं बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 69 विदेशी शाखाओं की जांच चल रही है। इसके अलावा घाटे में चल रही शाखाओं को भी बंद करने की सिफारिश की गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि यह जानकारी बैंकिंग सचिव राजीव कुमार ने एक ट्वीट करके दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में यह कहा है कि पीएसयू बैंकों को कॉस्‍ट कटिंग करने और ऑपरेशन में सिनर्जी लाने के लिए सरकार ने यह आदेश दिए हैं।

Advertisement

यदि आपको याद हो तो इससे पहले वित्‍त मंत्री ने पीएसयू बैंकों से कहा था कि वे 15 दिन में सिस्‍अम में रिस्‍क और कमियों को पहचान कर उनको खत्‍म करने के लिए कदम उठाएं। इसके अलावा वित्‍त मंत्री ने पीएसयू बैंकों से कुल लोन और एनपीए का ब्‍यौरा भी देने को कहा था।

पीएनबी घोटाले के बाद एक-एक करके सभी बैंकों के फ्रॉड बाहर आ रहे हैं। सरकार इस बाच से चिंतित है कि सालों से कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहे फ्रॉड को बैंक का इंटरनल सिस्‍टम पहचानने में असफल रहा। इस वजह से सरकार बैंकिंग सिस्‍टम को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है जिससे कि भविष्‍य में बैंकों में बढ़ते घोटाले और NPA पर रोक लगाई जा सके।