पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 1,300 करोड़ रुपये के एक और घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसके बाद बैंक को कुल 12,600 करोड़ रुपये का चूना लग गया है। यह नई धोखाधड़ी भी हीरा व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसे से संबंधित है।
Advertisement
बैंक ने रात 11.22 बजे स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, "हम 14 फरवरी 2018 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के संबंध में ही आगे बताना चाहते हैं कि बैंक का अनाधिकृत लेनदेन बढ़कर 20.42 करोड़ डॉलर हो सकता है।"
Advertisement
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को कहा कि करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच के संबंध में पीएनबी के कार्यकारी निदेशक के.वी. ब्रह्माजी राव, दो महाप्रबंधकों और एक सेवानिवृत्त अधिकारी से पूछताछ की गई है। आयकर विभाग ने भी कहा कि उन्होंने इस घोटाले में शामिल चोकसी के 66 और बैंक खाते मिले हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान