देश के सबसे बड़े घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के साथ नीरव मोदी का एक और घोटाला सामने आया है। नए खुलासे से यह पता चला है कि नीरव मोदी ने सिर्फ 11,400 करोड़ का घोटाला नहीं किया है बल्कि इससे कहीं ज्यादा की रकम फ्रॉड में चली गई है। इस बात की जानकारी खुद बैंक ने दी है।
बैंक के अनुसार इस घोटाले की रकम में अन्य 1300 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन का पता लगा है। यानी पहले के 11400 करोड़ और 1300 करोड़ के खुलासे के बाद अब घोटाले की कुल रकम 12,700 करोड़ रुपए हो गई है। आपको बता दें कि नीरव मोदी की ओर से इस अतिरिक्त अवैध ट्रांजेक्शन की कीमत पीएनबी के साल 2017 के कुल मुनाफे के बराबर थी।
आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग रोधक कानून अदालत ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को हजारों करोड़ों का घपला करने वाले हीरा व्यापारी नीरव मोदी की संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल करने और सीज करने के मामले में 6 देशों को अनुरोध पत्र भेजने की इजाजत दे दी है।
इस पर ईडी का कहना था कि इस मंजूरी के बाद उसे हॉन्गकॉन्ग, अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर में अवैध कमाई जब्त करने और दस्तावेज एवं सबूत जुटाने में मदद मिलेगी। सीबीआई ने 31 जनवरी को नीरव मोदी और उसकी कंपनियों एवं एक अन्य आभूषण कारोबारी मेहुल चौकसी के खिलाफ FIR दर्ज की थी। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस मामले की जांच शुरु की।
इस मामले में हुई लगातार छापेमारी के बाद नीरव मोदी ने पीएनबी को खत लिखकर यह कहा था कि कार्रवाई से उसके बिजनेस को काफी नुकसान पहुंचा है, इसलिए वह रकम वापस नहीं दे सकता है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिर्पोट के अनुसार पीएनबी की ओर से देर रात स्टॉक एक्सचेंज को नीरव मोदी और उनके बजिनेस पार्टनर मेहुल चौकसी के फ्रॉड की जानकारी मिली है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान