एक ओर जहां अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन के द्वारा देश के लोगों के बीच पीरियड्स और सेनटरी नैपकीन का ज्वलंत मुद्दा उठाया कर महिलाओं को और सशक्त बनाने का कार्य किया, तो वहीं दूसरी ओर अब सरकार भी इस विषय को लेकर जागृत हो रही है। जी हां सरकार रेल यात्रियों और कर्मचारियों को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराएगी। ऐसा दिल्ली सहित देश के 200 बड़े रेलवे स्टेशनों पर होगा।
महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल और सस्ते नैपकीन उपलबध कराने के लिए स्टेशनों और रेल परिसरों में सेनेटरी नैपकिन डिस्पेंसर मशीन लगाने की योजना है। रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन ने दिल्ली में 'दस्तक' नाम से इस तरह की सस्ती सेनेटरी नैपकिन तैयार कर रही है। रेलवे मंत्री पीयूष गोयल रेलवे संगठन द्वारा शुरु की गई दस्तक नामक उत्पादन यूनिट का दौरा भी कर चुके हैं।
रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन ने 1 जनवरी से दिल्ली के सरोजनी नगर स्थित रेलवे कॉलोनी में सेनेटरी पैड बनाने की इकाई शुरु की है। यहां पर रोज 400 सेनेटरी नैपकिन तैयार किए जा रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की योजना शुरु करने के लिए इस इकाई की स्थापना अलग-अलग जगह पर की जाएगी।
भारतीय रेलवे की इस पहल से तैयार किए जा रहे सेनेटरी नैपकिन इको फ्रैंडली होंगे। रिर्पोट्स के अनुसार इन नैपकिन्स की कीमत बेहद कम है। पैकिंग के बाद नैपकिन को अल्ट्रा वॉलेट किरणों के उपयोग से जीवाणु रहित किया जा सकता है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी के अनुसार नई दिल्ली, भोपाल रेलवे स्टेशन और उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस के साथ-साथ अन्य रेल परिसरों में सेनेटरी नैपकिन डिस्पेंसर लगा दिए गए हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस तक महिला रेल कर्मचारियों, यात्रियों और कमजोर वर्ग की महिलाओं के लाभ के लिए लगभग 200 बड़े रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे परिसरों में इसे कवर करने की योजना बनायी जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान