वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की निरंतर लिवाली से सोने में लगातार चौथे दिन तेजी देखी गयी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 190 रुपये उछलकर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम हो गये।
हालांकि, औद्योगिकी इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव घटाने से चांदी 150 रुपये फिसलकर 39,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के अलावा डॉलर के कमजोर रहने से सोने में मजबूती बनी रही।
इसके अलावा स्थानीय विनिर्माताओं की ओर से लिवाली बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.03 प्रतिशत बढ़कर 1,333.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 190-190 रुपये बढ़कर क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। पिछले तीन कारोबारी सत्र में सोने के भाव 310 रुपये चढ़े। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही।
वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपये गिरकर 39,550 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 55 रुपये गिरकर 38,550 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपये और बिकवाल 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका