कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में हल्की सी बढ़त नजर आ रही है। आपको बता दें कि पिछले दो-तीन सप्ताह से शेयर बाजार में काफी मंदी देखने को मिल रही है। जिसके चलते आज सोमवार को लोगों की कुछ आशाएं जागृत हुई हैं। शुरुआती कारोबार में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 171 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 34,314 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 51 अंक यानि 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,542 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी खरीदारी के आसार नजर आ रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 प्रतिशत तक उछला है।
मेटल, बैकिंग, ऑटो, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.6 प्रतिशत उछलकर 25,456 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में हल्का दबाव नजर आ रहा है।
तो वहीं बाजार के कारोबार में दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, आदानी पार्ट्स, वेदांता, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक 2.1-1.25 प्रतिशत तक उछले हैं। साथ ही दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डी, भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, टीसीएस, एनटीपीसी और इंफोसिस 2-3.0 प्रतिशत तक गिरे हैं।
स्मॉलकैप शेयरों में मोनेट इस्पात, स्टरलाइट टेक, शैफर इंडिया, कोहिनूर फूड्स और डायनामैटिक टेक, 9.4-5.5 प्रतिशत तक मजबूत हुए हैं। तो वहीं स्मॉलकैप शेयरों में ओरिएंटल बैंक, गीतांजलि जेम्स, श्री अधिकारी ब्रदर्स 8.5-3.8 प्रतिशत तक टूटे हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी