नीरव मोदी के हाथों 11,300 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का सामना करने वाले पंजाब नेशनल बैंक ने कहा कि विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेस्डर बने रहेंगे। बैंक ने एक सार्वजनिक नोटिस से स्पष्ट किया है जिसके मुताबिक पीएबी ने कहा है कि, "मीडिया में यह खबर आई है कि बैंक के ब्रांड एंबेस्डर विराट कोहली पीएनबी के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने वाले हैं। यह पूरी तरह से फर्जी और असत्य खबर है। विराट कोहली हमारे ब्रांड एंबेस्डर हैं।"
नोटिस में स्पष्ट किया गया है, "यह मीडिया की खबर है कि बैंक प्राइस वाटर हाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के साथ कथित धोखाधड़ी मामले में जांच के लिए संपर्क में है और पीडब्ल्यूसी को सबूत इकट्ठा करने के लिए कहा गया है, जिसका उपयोग नीरव मोदी और उनके सहयोगियों के खिलाफ अदालत में किया जा सकता है। यह खबर पूरी तरह से गलत है।"
नोटिस के अनुसार, "यह मीडिया रिपोर्ट भी पूरी तरह गलत है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सरकार ने पीएनबी को धोखाधड़ी की राशि को अन्य बैंकों में जमा करने को कहा है। नोटिस में बैंक ने कहा है कि बैंक के पास स्थिति को संभालने और संस्थान, ग्राहकों और हितधारकों के हितों की रक्षा करने की क्षमता है।
इससे पहले पीएनबी ने भी नीरव मोदी के ई-मेल का जवाब देते हुए एक पुख्ता और लागू की जा सकने वाली योजना के तहत बकाया राशि का भुगतान करने का ऑफर दिया है। इस बीच जांच एजेंसिया तेजी से इस मामले में कार्रवाई कर रही हैं और नीरव मोदी की संपत्ति को सीज कर रही हैं। ईडी ने अब तक नीरव मोदी के 5 हजार 600 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
नीरव मोदी कहां है, इस बारे में भी जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि नीरव मोदी स्विटजरलैंड में हो सकता है बाद में पता चला कि वह न्यूयॉर्क के एक आलीशान होटल में ठहरा हुआ है। वहीं अब ये भी आशंका जताई जा रही है कि नीरव मोदी दुबई में भी हो सकता है। सीबीआई के मुताबिक नीरव मोदी की कंपनी के सीएफओ विपुल अंबानी को इस पूरे घपले की पहले से जानकारी थी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान