बॉलीवुड, टॉलीवुड या फिर किसी भी भाषा की फिल्म हो,अगर उसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश में होती है तो फिल्म निर्माता को सरकार की ओर से 50 लाख प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जी हां इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार यूपी में पर्यटक स्थल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और दुनिया के मानचित्र में इस राज्य को आगे लाने के लिए ऐसा कदम सरकार उठा रही है।
सरकार का मानना है कि अगर देश-विदेश की फिल्मों की शूटिंग, आगरा के ताजमहल और वाराणसी के गंगा घाट, लखनऊ, वृंदावन, इलाहाबाद, सारनाथ, झांसी और चित्रकूट जैसे क्षेत्रों में होगी तो एक ओर जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे।
उत्तप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हाल ही फिल्मों की शूटिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। जिसके तहत नगद प्रोत्साहन राशि का दायरा बढ़ाया गया है। अभी तक यह राशि सिर्फ हिंदी या यूपी के क्षेत्रीय भाषाओं में बनने वाली फिल्मों मात्र के लिए थी। नियमों में बदलाव के बाद अब अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों के निर्माताओं को भी यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार यह कोशिश सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल का एक हिस्सा है। आपको बता दें कि इससे पहले अखिलेश सरकार में अगर किसी फिल्म की आधी शूटिंग अगर यूपी में होती थी तो ही प्रोत्साहन राशि मिलती थी। जबकि अब यह नियम बदल गया है।
अब अंग्रेजी भाषा या विदेशी फिल्मों के साथ भारत की सभी भाषाएं जैसे कि तमिल, तेलगू, कन्नड, मलयालम, भोजपुरी, मराठी, बंगाली और क्षेत्रीय भाषाओं में भी बनने वाली सभी फिल्में जिनकी शूटिंग यूपी में होगी उन्हें यह राशि प्रदान की जाएगी। इससे फिल्मकारों को एक बहुत ही बड़ा फायदा मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान