भारतीय रिजर्व बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्‍तीय कंपनियों (NBFC)पर शिकंजा कसते हुए आज ओम्‍बड्समैन स्‍कीम को लॉन्‍च किया है। एनबीएफएसी से संबंधित किसी तरह की समस्‍या होने पर कस्‍टमर यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Advertisement

इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार इस मामले में रिजर्व बैंक का कहना है कि इस योजना से ग्राहकों को नि:शुल्‍क सुविधा मिलेगी। वे इस स्‍कीम के तहत आने वाली एनबीएफसी की सेवाओं में किसी तरह की कमी की शिकायत ओम्‍बड्समैन के पास कर सकते हैं।

Advertisement

इस योजना के लिए यानी ओम्‍बड्समैन के लिए देश के चार शहरों चेन्‍नई, कोलकाता, मुंबई और दिल्‍ली में ऑफिस स्थित होंगे। ये ऑफिस अपने-अपने क्षेत्र के तहत ग्राहकों के आने वाली शिकायत का निपटारा करेंगे।

आरबीआई का कहना है कि शुरुआत में इस स्‍कीम के दायरे में डिपॉजिट स्‍वीकार करने वाली सभी एनबीएफसी को रखा जाएगा, बाद में इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा एसेट साइज वाली एनबीएफसी को भी रखा जाएगा।

Advertisement

शिकायत करते समय यह ध्‍यान रखना होगा कि शिकायत ओम्‍बड्समैन के उसी ऑफिस में की जानी चाहिए, जिसके क्षेत्र में संबंधित एनबीएफसी आती है। आपको बता दें कि पिछले कई सालों में NBFC कई बड़ी सेवाएं शुरु कर चुका है। ये कस्‍टमर को आसान किश्‍तों पर सामान खरदने सहित कई सेवाएं दे रही हैं।