नीरव मोदी के द्वारा किए गए 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले के बाद पंजाब नेशनल बैंक में एक और बड़ा खुलासा हुआ हे। एक रिर्पोट में यह दावा किया गया है कि बैंक के करीब 10,000 क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का डाटा लीक हुआ है। यह दावा हॉन्‍गकॉन्‍ग के एक अखबार ने किया।

Advertisement

आपको बता दें कि हॉन्‍गकॉन्‍ग के अखबार एशिया टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार यह आशंका जताई गई है कि ग्राहकों की बेहद संवेदनशील जानकारी 3 महीने से एक वेबसाइट पर खरीदी और बेची जा रही थी।

Advertisement

रिर्पोट में यह कहा गया है कि इंफॉर्मेशन सिक्‍योरिटी कंपनी क्‍लाउडसेक की ओर से बुधवार को बैंक को इसकी जानकारी दी गई। क्‍लाउडसेक, सिंगापुर में रजिस्‍टर्ड कंपनी है जिसका बैंगलोर में भी एक ऑफिस है। यह कंपनी डाटा टांजेक्‍शन पर नजर रखती है।

आपको बता दें पीएनबी को इसकी जानकारी करीब 3 महने बाद हुई है। एशिया टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार बैंक को इस बात की जानकारी बुधवार को एक थर्ड पार्टी इंटरनेट सिक्‍योरिटी देने वाली कंपनी क्‍लाउडसेक इंफोर्मेशन सिक्‍योरिटी ने दी। हालांकि, कंपनी का हेडक्‍वार्टर सिंगापुर है लेकिन यह बैंगलोर से ऑपरेट करती है।