उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अमौसी हवाईअड्डे पर एक मार्च से यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) में कटौती की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि इससे घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें सस्ती हो जाएंगी। अमौसी हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू उड़ानों के किराए में 277 रुपए और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के किराए में 702 रुपए की कमी आएगी।

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे के प्रशासन ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निर्देश पर यूडीएफ घटा दिया है। फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर यात्रियों को 1,124 रुपए यूडीएफ का भुगतान करना पड़ता है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया, "दिल्ली, मुंबई, जयपुर, पटना जैसी घरेलू उड़ानों पर किराए में 392 रुपए यूडीएफ जुड़ता है। प्रशासन ने इंटरनेशनल उड़ानों का यूडीएफ 702 रुपए घटाकर 422 रुपए कर दिया है।"
अधिकारियों का दावा है कि नई दरें पहली मार्च से बुक होने वाले टिकटों पर ही लागू हो जाएंगी।