ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर संकेतों के बीच स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग हल्‍की रहने से दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज सोने का दाम 100 रुपए से घटकर 31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। तो वहीं चांदी के दाम 85 रुपए बढ़कर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार आभूषण निर्माताओं एवं विक्रताओं की ओर से सोने की मांग घटी है। इसकी वजह से बाजार में सोने के दाम घटे हैं। दिल्‍ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 100-100 रुपए घटकर 31,350 और 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। पिछले दो दिन में 350 रुपए घटे हैं।

Advertisement

तो वहीं दूसरी तरफ चांदी के दाम सुधार देखा गया है। चांदी का भाव 85 रुपए सुधरकर 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।