मोदी सरकार के आने के बाद पूरे भारत देश में लगभग हर चीजों में बदलाव आया है। फिर चाहे वो करेंसी को लेकर हो या टैक्‍स चोरी और भ्रष्‍टाचार को रोकने को लेकर हो। पिछले दो सालों में सैकड़ों बदलाव देशवासियों ने देखा होगा। अब एक नई खबर आ रही है कि मोबाइल नंबर जो कि अब तक सिर्फ 10 नंबर के हुआ करते थे वो अब 13 अंकों के होंगे। यह क्‍या मामला है आइए विस्‍तार से जानते हैं।

Advertisement

बीएसएनएल ने शुरु कर दी तैयारी

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने सभी राज्‍यों को यह निर्देश दिया है कि अब मोबाइल नंबर में बदलाव किया जाए उन्‍हें 10 अंकों के बजाय 13 अंकों में बदला जाए। ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दिनों दिल्‍ली में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया है। बीएसएनएल ने तो इसकी तैयारी भी शुरु कर दी है।

1 जुलाई से होगी शुरुआत

मोबाइल नंबर के तब्‍दीली का काम 1 जुलाई से शुरु होने का अनुमान है। तो वहीं इस काम को पूरे करने की डेडलाइप 31 दिसंबर 2018 रखी गई है। अब देखना यह है कि क्‍या दी गई डेडलाइन पर पूरा होता है या फिर इसमें कई साल लगते हैं।

1 अक्‍टूबर से माइग्रेट होंगे नंबर

सरकार के टेलीकॉम विभाग के अनुसार वर्तमान में सभी 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर 1 अक्‍टूबर 2018 से 13 अंकों वाले नंबर में माइग्रेट होने शुरु होंगे। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। फिलहाल, यह नहीं बताया गया है कि 13 अंकों के मोबाइल नंबर में कंट्री कोड जैसे +91 भी शामिल होगा के नहीं।

तो इस कारण बदले जाएंगे नंबर

सरकार के इस नए डिसीजन की वजह यह मानी जा रही है कि अब नए मोबाइल नंबर की सीरीज टेलीकॉम कंपनियों के पास नहीं बची है। इसका मतलब यह हुआ की 10 अंकों की सीरीज लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब इन नंबरों को 13 अंकों का करके सभी यूजर्स के नंबर्स को अपग्रेड किया जाएगा।